राहुल गांधी को बृजभूषण सिंह ने बताया बंदर, बोले- कभी इस डाल पर तो कभी उस डाल पर नाचते रहते हैं! चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि पर कहा- दबदबा था, दबदबा है और दबदबा रहेगा।बागपत में आयोजित क्षेत्रीय स्वाभिमान महासम्मेलन में पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी की उम्र और राजनीतिक कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि 55 साल के हो गए, लेकिन अभी तक समझदारी विकसित नहीं हुई। इतना ही नहीं, उन्होंने विपक्ष के नेता की तुलना बंदर से करते हुए कहा कि कभी इस डाल पर तो कभी उस डाल पर नाचते रहते हैं। उनके इस बयान से राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि देश की दुर्दशा देखकर उन्हें सबसे ज्यादा राहुल गांधी को कोसने का मन करता है। अगर राहुल गांधी सही ढंग से विपक्ष की भूमिका निभाते तो देश और अधिक प्रगति करता। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता पक्ष की आलोचना के साथ सशक्त विपक्ष की भी कल्पना की गई है, लेकिन विपक्ष का नेता ऐसा हो गया है जैसे कोई बंदर नाच रहा हो। कभी इस डाल पर तो कभी उस डाल पर।बृजभूषण सिंह ने कांग्रेस से अपने पारिवारिक रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा कि उनके बाबा वर्ष 1952 में कांग्रेस से विधायक बने थे। कांग्रेस उनके बाबा की पार्टी रही है, इसलिए उन्हें पार्टी से सहानुभूति है। हालांकि वह खुद कांग्रेस में नहीं हैं, लेकिन राहुल गांधी को देखकर उन्हें दुख होता है। वही दिल्ली में आयोजित रैली को लेकर भी बोले वहीं चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि बागपत में अपने दबदबे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा- दबदबा था, दबदबा है और दबदबा रहेगा।
यूजीसी के मुद्दे पर भी बृजभूषण सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि यूजीसी न कभी आया था, न कभी आएगा और न आने देंगे।


1 Comment