आज़म खान की 14 दिन की ईडी को मिली रिमांड

आज़म खान की 14 दिन की ईडी को मिली रिमांड

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां को जौहर ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रविवार को गाजियाबाद की विशेष एमपीएमएलए अदालत में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेश किया गया। पेशी के दौरान कोर्ट परिसर और आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। इस दौरान समर्थकों और आम लोगों की भीड़ भी जुटी रही।आजम खान कल जेल से हुए थे रिहा उसके बाद ईडी ने हिरासत में ले लिया था।मामले की सुनवाई के लिए आजम खां के अधिवक्ता भी गाजियाबाद पहुंचे। विशेष अदालत में करीब चार घंटे तक चली सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से 14 दिन की रिमांड की मांग रखी गई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने ईडी की रिमांड अर्जी स्वीकार करते हुए आजम खां को 14 दिन की रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। मामला जौहर ट्रस्ट से जुड़े कथित वित्तीय लेनदेन और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच से संबंधित है। अदालत का यह आदेश जांच एजेंसी को निर्धारित अवधि में मामले से जुड़े तथ्यों और वित्तीय लेनदेन की जांच आगे बढ़ाने का अवसर देगा। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया के तहत होगी।आजम खान ने कहा उनके साथ जो हो रहा है वह सब कुछ अल्लाह देख रहा है।एक दिन उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *