छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

चित्रकूट में प्रतिभाओं के सम्मान और प्रोत्साहन का शानदार आयोजन देखने को मिला। जहां हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।रामायण मेला परिसर में भाजपा नेता जगदीश गौतम की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉप-10 मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं चार प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को विशेष उपहार के रूप में छात्रों को बाइक और छात्राओं को स्कूटी प्रदान की गई।इस दौरान अतिथियों ने मेधावियों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के साथ ही दूसरे बच्चों को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *