उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर प्रशासन का डंडा चला है। सड़क तक फैली सब्जी की दुकानों के चलते राहगीरों को परेशानी हो रही थी और जाम लग रहा था। इसी को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम पैगाम हैदर ने अतिक्रमण हटाने की कमान संभाली।हमीरपुर जिले के सदर बस स्टैंड के आसपास प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को हटाकर रास्ता खाली कराया गया। सड़क तक फैली सब्जी की दुकानों के कारण राहगीरों को चलने में परेशानी हो रही थी और आए दिन जाम लग रहा था। प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान एसडीएम और पुलिस भी मौजूद रही।

