प्रदेश के 157 केंद्रों पर 19,856 अभ्यर्थी कर रहे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

 

लखनऊ। आर्थिक परिस्थितियां अब मेधावी युवाओं के सपनों की राह में बाधा नहीं बनेंगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की महंगी कोचिंग का खर्च उठा पाने में असमर्थ अल्प आय वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना उम्मीद की नई किरण बन रही है। समाज कल्याण विभाग की इस पहल के तहत प्रदेशभर में संचालित 157 केंद्रों पर वर्तमान में 19,856 अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। यहां उन्हें विशेषज्ञों का मार्गदर्शन और परीक्षा के अनुरूप तैयारी का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।

योजना के माध्यम से अभ्यर्थियों को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी), नीट, जेईई और एसएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। इससे उन युवाओं को विशेष लाभ मिल रहा है, जिन्हें आर्थिक तंगी के कारण निजी कोचिंग संस्थानों का रुख करना मुश्किल होता है। अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन, विषयवार अध्ययन और प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुरूप तैयारी से युवाओं को अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

योजना का असर अब सफलता के रूप में भी सामने आने लगा है। कानपुर में संचालित तीन केंद्रों से जेईई मेंस, यूपीपीसीएस लेक्चरर और जूनियर असिस्टेंट समेत अब तक 15 अभ्यर्थियों का चयन हो चुका है।

*समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली युवाओं को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन देना है। सरकार का प्रयास है कि कोई भी युवा केवल आर्थिक अभाव के कारण अपने सपनों से वंचित न रहे।*

Recent Posts

संसद के विशेष सत्र से पहले CM धामी की विपक्ष से अपील, बोले- महिला सशक्तिकरण पर रचनात्मक बहस जरूरी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 27 नवंबर को विपक्ष से संसद के विशेष…

5 hours ago

UP IPS Transfer: 28 अफसरों के तबादले, नोएडा-गाजियाबाद समेत चार कमिश्नरेट में नए पुलिस आयुक्त

उत्तर प्रदेश सरकार ने 28 IPS अधिकारियों के तबादले किए। नोएडा, गाजियाबाद, वाराणसी और प्रयागराज…

5 hours ago

Uttarakhand Cabinet: 23 प्रस्तावों को मंजूरी, मेडिकल पीजी छात्रों पर दो साल का बॉन्ड और वन आरक्षी भर्ती की उम्र 28 साल

उत्तराखंड कैबिनेट ने 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी। मेडिकल पीजी छात्रों के लिए दो साल…

5 hours ago

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर दूसरे दौर की बातचीत, गठबंधन की रणनीति पर नजर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर…

5 hours ago

UP Jobs 2026: योगी ने 1,594 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, अगले सप्ताह 50 हजार भर्तियों का ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 201 लेखाकार और 1,393 सहायक लेखाकार समेत 1,594 अभ्यर्थियों…

6 hours ago

UP Voter List 2027: अखिलेश ने 1.27 करोड़ और 2.5 करोड़ के आंकड़ों पर उठाए सवाल, फर्जी नाम जोड़ने का आरोप

लखनऊ में अखिलेश यादव ने मतदाता सूची के आंकड़ों में अंतर पर सवाल उठाए और…

6 hours ago