सरयू की रेत से तैयार हुआ 58 फीट लंबा और 20 फीट ऊंचा भव्य राम दरबार व राम मंदिर की विशाल कलाकृति

आदित्यनाथ की सरकार द्वारा आयोजित दीपोत्सव 2026 में अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की है।नदी के तट पर राम कथा पार्क में सहयोगियों के साथ 220 टन सरयू की रेत से 58 फीट लंबा और 20 फीट ऊंचा भव्य राम दरबार एवं राम मंदिर की विशाल कलाकृति बनाकर तैयार की। यह कलाकृति विश्व शांति, मानवता और भाईचारे का संदेश देती है। योगी सरकार के पर्यटन विभाग के आमंत्रण पर तैयार इस कृति को ‘बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज कर लिया गया है।यह अयोध्या व कलाकारों के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

7दिनों की कड़ी मेहनत से तैयार हुई भव्य कलाकृति

30 अक्टूबर से शुरू हुआ था निर्माण कार्य सात दिनों की निरंतर मेहनत के बाद 7 नवंबर को रेट का भव्य राम मंदिर दरबार पूरा हुआ। मधुरेंद्र कुमार ने बताया कि यह उनकी इस तरह की पहली और विश्व की सबसे लंबी रेत निर्मित राम दरबार कि कलाकृति है। दीपोत्सव के भव्य उद्घाटन समारोह के दौरान उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस कलाकृति का अवलोकन किया था। मुख्यमंत्री योगी ने कहा था कि अयोध्या में सृजित ऐसी ऐतिहासिक कला को शहर कभी नहीं भूलेगा और कलाकार को विश्व रिकॉर्ड पर बधाई भी दी थी। उपराष्ट्रपति ने ‘वेल डन’ कहकर सराहना की थी।

कलाकारों को मिला डिजिटल सर्टिफिकेट

मधुरेंद्र कुमार ने 30 अक्टूबर को बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को सूचना भेजी थी। 7 नवंबर को बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने ईमेल के माध्यम से स्वीकृति दी। रिकॉर्ड संख्या IND/2026/001810 के तहत इसे दर्ज किया गया और डिजिटल प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। गिनीज बुक की प्रक्रिया अभी जारी है। यह कलाकृति योगी सरकार के दीपोत्सव के अंतर्गत उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के सहयोग से बनी, जो अयोध्या को वैश्विक पर्यटन और सांस्कृतिक केंद्र बनाने की दिशा में सरकार के प्रयासों का हिस्सा है।

बिहार के पूर्वी चंपारण निवासी मधुरेंद्र कुमार ने अब तक 25 से अधिक देशों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और 12 से अधिक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। रेत, कोयला राख, पत्ते, फल-सब्जी और पुनर्चक्रण सामग्री से हजारों कलाकृतियां बना चुके इस कलाकार ने अमेरिका इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से रेत कला में मानद डॉक्टरेट भी प्राप्त किया है। उनकी कलाकृतियां पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नशामुक्ति और विश्व शांति जैसे विषयों पर केंद्रित रहती हैं। अयोध्या की इस कृति ने योगी सरकार के सांस्कृतिक उत्थान और राम मंदिर केंद्रित विकास मॉडल को और मजबूती दी है।

Recent Posts

संसद के विशेष सत्र से पहले CM धामी की विपक्ष से अपील, बोले- महिला सशक्तिकरण पर रचनात्मक बहस जरूरी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 27 नवंबर को विपक्ष से संसद के विशेष…

5 hours ago

UP IPS Transfer: 28 अफसरों के तबादले, नोएडा-गाजियाबाद समेत चार कमिश्नरेट में नए पुलिस आयुक्त

उत्तर प्रदेश सरकार ने 28 IPS अधिकारियों के तबादले किए। नोएडा, गाजियाबाद, वाराणसी और प्रयागराज…

5 hours ago

Uttarakhand Cabinet: 23 प्रस्तावों को मंजूरी, मेडिकल पीजी छात्रों पर दो साल का बॉन्ड और वन आरक्षी भर्ती की उम्र 28 साल

उत्तराखंड कैबिनेट ने 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी। मेडिकल पीजी छात्रों के लिए दो साल…

6 hours ago

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर दूसरे दौर की बातचीत, गठबंधन की रणनीति पर नजर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर…

6 hours ago

UP Jobs 2026: योगी ने 1,594 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, अगले सप्ताह 50 हजार भर्तियों का ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 201 लेखाकार और 1,393 सहायक लेखाकार समेत 1,594 अभ्यर्थियों…

6 hours ago

UP Voter List 2027: अखिलेश ने 1.27 करोड़ और 2.5 करोड़ के आंकड़ों पर उठाए सवाल, फर्जी नाम जोड़ने का आरोप

लखनऊ में अखिलेश यादव ने मतदाता सूची के आंकड़ों में अंतर पर सवाल उठाए और…

6 hours ago