अयोध्या राम मंदिर स्थल के सर्वेक्षण की मांग

अयोध्या राम मंदिर स्थल के सर्वेक्षण की मांग वाली याचिका दाखिल की गई है।मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है।दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 2 नवंबर को सुनवाई करेगा। सीजेआई सूर्य कांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच मामले की सुनवाई करेगी।याचिका में यह निर्धारित करने के लिए एक स्वतंत्र जांच की मांग की गई है कि क्या अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण SC के 2019 के फैसले में उल्लिखित सटीक भूमि पर किया गया है।याचिका में परिसर के स्वतंत्र सर्वेक्षण और सीमांकन की मांग की गई है।जिसमें भूमि की सटीक सीमाओं, निर्देशांकों, क्षेत्रफल और स्थान का निर्धारण शामिल है।याचिका में इस कार्य के लिए कोर्ट की निगरानी में एक समिति या आयोग के गठन की मांग की गई है।श्री राम जन्मभूमि केस ट्रस्ट ने याचिका दायर की है।याचिका में मांगों में से एक यह भी है कि कोर्ट द्वारा नियुक्त एक स्वतंत्र समिति या आयोग का गठन किया जाए।जिसमें योग्य सर्वेक्षण, राजस्व, पुरातत्व और अन्य तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हो।यह समिति निर्धारित करेगी कि क्या मंदिर का निर्माण या विकास SC द्वारा निर्धारित सटीक परिसर और भूमि पर किया गया है याचिका में कहा गया है कि यदि सत्यापन में फैसले के दायरे में आने वाली भूमि और मंदिर के निर्माण स्थल के बीच कोई महत्वपूर्ण विसंगति पाई जाती है,तो सुप्रीम कोर्ट को 2019 के फैसले के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए उचित निर्देश जारी करे।

Recent Posts

संसद के विशेष सत्र से पहले CM धामी की विपक्ष से अपील, बोले- महिला सशक्तिकरण पर रचनात्मक बहस जरूरी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 27 नवंबर को विपक्ष से संसद के विशेष…

5 hours ago

UP IPS Transfer: 28 अफसरों के तबादले, नोएडा-गाजियाबाद समेत चार कमिश्नरेट में नए पुलिस आयुक्त

उत्तर प्रदेश सरकार ने 28 IPS अधिकारियों के तबादले किए। नोएडा, गाजियाबाद, वाराणसी और प्रयागराज…

5 hours ago

Uttarakhand Cabinet: 23 प्रस्तावों को मंजूरी, मेडिकल पीजी छात्रों पर दो साल का बॉन्ड और वन आरक्षी भर्ती की उम्र 28 साल

उत्तराखंड कैबिनेट ने 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी। मेडिकल पीजी छात्रों के लिए दो साल…

6 hours ago

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर दूसरे दौर की बातचीत, गठबंधन की रणनीति पर नजर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर…

6 hours ago

UP Jobs 2026: योगी ने 1,594 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, अगले सप्ताह 50 हजार भर्तियों का ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 201 लेखाकार और 1,393 सहायक लेखाकार समेत 1,594 अभ्यर्थियों…

6 hours ago

UP Voter List 2027: अखिलेश ने 1.27 करोड़ और 2.5 करोड़ के आंकड़ों पर उठाए सवाल, फर्जी नाम जोड़ने का आरोप

लखनऊ में अखिलेश यादव ने मतदाता सूची के आंकड़ों में अंतर पर सवाल उठाए और…

6 hours ago