पी०सी० मीना की अध्यक्षता में कारागार मुख्यालय लखनऊ में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

पी०सी० मीना की अध्यक्षता में कारागार मुख्यालय लखनऊ में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिं समस्त परिक्षेत्रीय उप महानिरीक्षक कारागार एवं वरिष्ठ अधीक्षक,अधीक्षक,प्रभारी अधीक्षक कारागार के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में नव चयनित जेल वार्डरों की नियुक्ति के संबंध में समस्त आवश्यक औपचारिकताएँ पूर्ण करते हुए निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत नियुक्ति की कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने पर बल दिया गया।बैठक में मानव सम्पदा पोर्टल पर समस्त कार्मिकों के सेवा अभिलेख एवं वार्षिक चरित्र प्रविष्टियों (ACR) को अपलोड किए जाने की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। इस संबंध में अभिलेखों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण एवं अद्यतन किए जाने के निर्देश दिए गए।इसके अतिरिक्त, ई-प्रिजन्स अर्ली रिलीज प्रोसेसिंग मॉड्यूल को प्रारंभ किए जाने की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसके प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।

कारागारों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों (Jarvis) की मुख्यालय स्थित वीडियो वॉल से कनेक्टिविटी की स्थिति की भी समीक्षा की गई। महानिदेशक कारागार ने कैमरों की निर्बाध कनेक्टिविटी एवं प्रभावी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में कारागारों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत कारागार अधिकारियों द्वारा रात्रिकालीन गश्त की स्थिति की समीक्षा की गई तथा नियमित रूप से रात्रि गश्त सुनिश्चित करने एवं सुरक्षा व्यवस्था के प्रति सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।महानिदेशक कारागार ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में दिए गए निर्देशों का गंभीरता से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्यवाही पूर्ण की जाए।

Recent Posts

संसद के विशेष सत्र से पहले CM धामी की विपक्ष से अपील, बोले- महिला सशक्तिकरण पर रचनात्मक बहस जरूरी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 27 नवंबर को विपक्ष से संसद के विशेष…

5 hours ago

UP IPS Transfer: 28 अफसरों के तबादले, नोएडा-गाजियाबाद समेत चार कमिश्नरेट में नए पुलिस आयुक्त

उत्तर प्रदेश सरकार ने 28 IPS अधिकारियों के तबादले किए। नोएडा, गाजियाबाद, वाराणसी और प्रयागराज…

5 hours ago

Uttarakhand Cabinet: 23 प्रस्तावों को मंजूरी, मेडिकल पीजी छात्रों पर दो साल का बॉन्ड और वन आरक्षी भर्ती की उम्र 28 साल

उत्तराखंड कैबिनेट ने 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी। मेडिकल पीजी छात्रों के लिए दो साल…

5 hours ago

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर दूसरे दौर की बातचीत, गठबंधन की रणनीति पर नजर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर…

5 hours ago

UP Jobs 2026: योगी ने 1,594 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, अगले सप्ताह 50 हजार भर्तियों का ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 201 लेखाकार और 1,393 सहायक लेखाकार समेत 1,594 अभ्यर्थियों…

5 hours ago

UP Voter List 2027: अखिलेश ने 1.27 करोड़ और 2.5 करोड़ के आंकड़ों पर उठाए सवाल, फर्जी नाम जोड़ने का आरोप

लखनऊ में अखिलेश यादव ने मतदाता सूची के आंकड़ों में अंतर पर सवाल उठाए और…

5 hours ago