चित्रकूट के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बड़ी राहत की खबर है। अब छोटी-बड़ी बीमारियों की जांच कराने के लिए मरीजों को जिला अस्पताल या निजी पैथोलॉजी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यानी सीएचसी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र यानी पीएचसी में ही खून, लीवर, गुर्दे, प्लेटलेट्स और सीबीसी समेत कई महंगी जांचों की सुविधा शुरू कर दी गई है। खास बात यह है कि ये जांच सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क उपलब्ध होंगी। पहले जिन जांचों के लिए मरीजों को निजी पैथोलॉजी में 500 से 1000 रुपये तक खर्च करने पड़ते थे, अब वही सुविधाएं गांव के नजदीक मिलेंगी। सीएमओ डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी के मुताबिक जिले के 28 पीएचसी और 7 सीएचसी में जांच सुविधाओं का विस्तार किया गया है।
NAVYA 2.0 का शुभारंभ 28 नवंबर को हरिद्वार में किया जा रहा है। केंद्र की…
मेरठ के रामलीला मैदान में समरसता संकल्प महासभा के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने UPPSC PCS-2025 प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम रद्द कर आरक्षण नियमों के अनुसार…
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों को लेकर मतभेद…
यूपी चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस सपा के साथ गठबंधन में अपनी पहचान बनाए रखने…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर से उत्तर प्रदेश के सभी 80 लोकसभा सांसदों से परिसीमन…