हमीरपुर में रविवार सुबह राठ-हमीरपुर मार्ग पर रोडवेज बस और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं। बच्चे छात्रवृत्ति की परीक्षा देने के लिए भरुआ सुमेरपुर जा रहे थे। तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
V/O – हमीरपुर जनपद के बिवार कस्बे के बाहर रविवार सुबह करीब 5:30 बजे राठ-हमीरपुर मार्ग पर रोडवेज बस और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना बिवार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी छानी पहुंचाया, जहां तीन घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया गया। बताया गया कि घायलों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं, जो छात्रवृत्ति की परीक्षा देने के लिए भरुआ सुमेरपुर जा रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई। फिलहाल यातायात सामान्य रूप से संचालित है और पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने धामी सरकार का 16 पन्नों का…
उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधानों को प्रशासक के रूप में छह महीने और जिम्मेदारी मिली…
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 27 नवंबर को विपक्ष से संसद के विशेष…
उत्तर प्रदेश सरकार ने 28 IPS अधिकारियों के तबादले किए। नोएडा, गाजियाबाद, वाराणसी और प्रयागराज…
उत्तराखंड कैबिनेट ने 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी। मेडिकल पीजी छात्रों के लिए दो साल…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर…