अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारियां शुरू

अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारियां शुरू

लखनऊ प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा।इसके लिए सभी विभागों की जिम्मेदारियों तय के दी गई है।आज से अयोध्या के घाटों पर मार्किंग का काम शुरू कर दिया गया है।अयोध्या में दीपोत्सव हर साल नया कीर्तिमान स्थापित करता है।इस बार का दीपोत्सव इतिहास के पन्नो में नया इतिहास बनाएगा।अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण के बाद से लगातार देश विदेश से श्रद्धालु भगवान श्रीराम के दर्शन करने पहुंच रहे है।दीपावली के समय देश व विदेश से तमाम श्रद्धालु अयोध्या के घाटों पर होने वाले दीपोत्सव में विशेष तौर पर शामिल होने के लिए पहुंचते है।दीपोत्सव पर अयोध्या की छटा अद्भुत अलौकिक होती है।जिस तरह ग्रंथों में अयोध्या के बारे में बताया गया है ठीक उसी तरह की अयोध्या की छटा दिखाई पड़ती है।दीपोत्सव की तैयारियां तेजी से अयोध्या प्रशासन करने में जुट गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *