PET परीक्षा को लेकर सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

PET परीक्षा को लेकर सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

लखनऊ -उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली PET परीक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साथ तौर पर कहा है कि अभ्यर्थियों को किसी भी हालत में समस्या का सामना न करना पड़े इसको लेकर जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन और नगर निगम समुचित व्यवस्था को सुनिश्चित कराये। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में परीक्षा का आयोजन होगा और ऐसे में परिवहन विभाग के साथ तालमेल स्थापित किया जाए ताकि परीक्षा से एक दिन पहले और परीक्षा के 1 दिन बाद अभ्यर्थियों को उनके गृह जनपदों तक ले जाने वाले पर्याप्त रोडवेज की बसे हो जिसे आसानी के साथ अभ्यर्थी सफ़र कर सके। दूसरे जनपदों से परीक्षा देने आए हुए अभ्यर्थियों के लिए सम्मानजनक रेहान बसेरे का इंतजाम हो ताकि अभ्यर्थी आसानी के साथ रात के समय वहां रख सके इसके साथ-साथ योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रेलवे के अधिकारियों के साथ भी बातचीत कर अभ्यर्थियों के आने जाने की यात्रा को सुगम बनाने का काम किया जाए। परीक्षा का आयोजन 25 अक्टूबर 30 अक्टूबर व 1 नवंबर को होगा इस परीक्षा में करीब 35 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री ने जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *