दीपावली से पहले अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद

चित्रकूट में अवैध विस्फोटक सामग्री के परिवहन के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मारकुंडी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बोलेरो वाहन से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी सीज कर दिया है।पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों और विस्फोटक सामग्री के परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 3 नवंबर 2026 को थाना मारकुंडी पुलिस टीम थाना तिराहा स्थित ग्राम किहुनिया के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी यूपी 96 एस 5721 नंबर की बोलेरो को रोककर तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान वाहन से करीब 199 किलोग्राम जिलेटिन के आठ अदद बंडल, 100 लाल रंग के फ्यूज, सात बंडल लाल रंग के तार और दो पैकेट पाउडर, जिनका वजन एक किलो 990 ग्राम, जबकि एक अन्य पैकेट का वजन 955 ग्राम बरामद हुआ।पुलिस ने हरिगोपाल मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा और पप्पू को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर बोलेरो सीज करते हुए विधिक कार्रवाई की गई है।

Recent Posts

Uttarakhand: 17 IPS अधिकारियों के तबादले, छह जिलों को मिले नए पुलिस कप्तान

उत्तराखंड में 17 आईपीएस अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी,…

6 hours ago

UP Election 2027: पांच उम्मीदवारों की घोषणा से सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बढ़ी तकरार

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा की पांच उम्मीदवारों की घोषणा के बाद कांग्रेस…

6 hours ago

राहुल गांधी की तस्वीर वाले पोस्ट हटने पर कांग्रेस का Meta और केंद्र के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में केस

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि Meta के स्वचालित कंटेंट टेकडाउन सिस्टम ने राहुल गांधी…

7 hours ago

Uttarakhand: धामी सरकार का 5 साल का रिपोर्ट कार्ड, 36 हजार नौकरियां और 6,500 लोगों की गांव वापसी का दावा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 26 नवंबर 2026 को पांच साल का रिपोर्ट कार्ड पेश…

7 hours ago

Constitution Day 2026: महिला आरक्षण बिल पर PM मोदी का विपक्ष पर हमला, 33% कोटा फिर चर्चा में

संविधान दिवस पर PM नरेंद्र मोदी ने 33% महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक के पारित…

7 hours ago