हमीरपुर जिले से आस्था को ठेस पहुंचाने वाला वीडियो सामने आया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मेरापुर गांव में हनुमान जी के मंदिर के प्रांगण में अंडा बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में मौदहा डैम के जेई विजय सचान मंदिर प्रांगण के अंदर अंडा बनाते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। मंदिर जैसे पवित्र स्थान पर इस तरह के कृत्य को धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया जा रहा है। वीडियो सामने आते ही हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया है। हिंदू संगठनों ने इसे आस्था से खिलवाड़ बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई है और प्रशासन से जेई के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि एक जिम्मेदार सरकारी अधिकारी से इस तरह के कृत्य की उम्मीद नहीं थी। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन की कार्रवाई पर सबकी नजर टिकी है।हमीरपुर जिले के मेरापुर गांव से वायरल हुआ यह वीडियो हनुमान मंदिर के प्रांगण का बताया जा रहा है। वीडियो में मौदहा डैम के जेई विजय सचान मंदिर के अंदर अंडा बनाते हुए नजर आ रहे हैं। मंदिर प्रांगण में इस तरह का कृत्य सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में भारी गुस्सा है। लोगों का कहना है कि मंदिर आस्था का केंद्र है और यहां इस तरह की गतिविधि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती है। हिंदू संगठनों ने इसे निंदनीय कृत्य बताते हुए प्रशासन से तत्काल जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। संगठनों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। वायरल वीडियो में दिख रहे जेई व दिख रहे अन्य लोगों के खिलाफ हिंदू संगठन के लोग कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 27 नवंबर को विपक्ष से संसद के विशेष…
उत्तर प्रदेश सरकार ने 28 IPS अधिकारियों के तबादले किए। नोएडा, गाजियाबाद, वाराणसी और प्रयागराज…
उत्तराखंड कैबिनेट ने 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी। मेडिकल पीजी छात्रों के लिए दो साल…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 201 लेखाकार और 1,393 सहायक लेखाकार समेत 1,594 अभ्यर्थियों…
लखनऊ में अखिलेश यादव ने मतदाता सूची के आंकड़ों में अंतर पर सवाल उठाए और…