उत्तर प्रदेश

गोरखपुर एम्स की ओपीडी में मरीजों का सैलाब, बढ़ते भरोसे के साथ बढ़ीं चुनौतियां

देश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों (एम्स) की महत्वपूर्ण भूमिका सामने आई है। वर्ष 2021-22 से नए एम्स संस्थानों में अब तक 6 करोड़ से अधिक ओपीडी परामर्श दर्ज किए गए हैं। इस राष्ट्रीय उपलब्धि में एम्स गोरखपुर भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

एम्स गोरखपुर में ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या में निरंतर वृद्धि दर्ज की गई है। संस्थान के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2020-21 में ओपीडी मरीजों की संख्या लगभग 76 हजार थी, जो वर्ष 2025-26 में बढ़कर लगभग 11 लाख तक पहुंच गई।

वहीं, नवंबर 2026 तक वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 में एम्स गोरखपुर में 10 लाख ओपीडी मरीजों का पंजीकरण दर्ज किया जा चुका है। यह आंकड़ा संस्थान की स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति मरीजों की बढ़ती भागीदारी और पूर्वांचल सहित आसपास के क्षेत्रों में एम्स की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है।

एम्स गोरखपुर क्षेत्रीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं, विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श और आधुनिक उपचार सुविधाओं को सुलभ बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। संस्थान का उद्देश्य आमजन को बेहतर, सुलभ एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

एम्स गोरखपुर की कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मेजर जनरल (डॉ.) विभा दत्ता, SM (सेवानिवृत्त) ने कहा,* “एम्स गोरखपुर की ओपीडी में मरीजों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि संस्थान के प्रति आमजन के विश्वास को दर्शाती है। यह हमारे चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों और समस्त कर्मचारियों के समर्पण एवं सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। हमारा निरंतर प्रयास है कि पूर्वांचल और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। आने वाले समय में भी संस्थान में चिकित्सा सुविधाओं, विशेषज्ञ सेवाओं और मरीजों की देखभाल की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।एम्स गोरखपुर जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी सेवाओं के विस्तार और चिकित्सा सुविधाओं को निरंतर सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Recent Posts

संसद के विशेष सत्र से पहले CM धामी की विपक्ष से अपील, बोले- महिला सशक्तिकरण पर रचनात्मक बहस जरूरी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 27 नवंबर को विपक्ष से संसद के विशेष…

5 hours ago

UP IPS Transfer: 28 अफसरों के तबादले, नोएडा-गाजियाबाद समेत चार कमिश्नरेट में नए पुलिस आयुक्त

उत्तर प्रदेश सरकार ने 28 IPS अधिकारियों के तबादले किए। नोएडा, गाजियाबाद, वाराणसी और प्रयागराज…

5 hours ago

Uttarakhand Cabinet: 23 प्रस्तावों को मंजूरी, मेडिकल पीजी छात्रों पर दो साल का बॉन्ड और वन आरक्षी भर्ती की उम्र 28 साल

उत्तराखंड कैबिनेट ने 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी। मेडिकल पीजी छात्रों के लिए दो साल…

6 hours ago

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर दूसरे दौर की बातचीत, गठबंधन की रणनीति पर नजर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर…

6 hours ago

UP Jobs 2026: योगी ने 1,594 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, अगले सप्ताह 50 हजार भर्तियों का ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 201 लेखाकार और 1,393 सहायक लेखाकार समेत 1,594 अभ्यर्थियों…

6 hours ago

UP Voter List 2027: अखिलेश ने 1.27 करोड़ और 2.5 करोड़ के आंकड़ों पर उठाए सवाल, फर्जी नाम जोड़ने का आरोप

लखनऊ में अखिलेश यादव ने मतदाता सूची के आंकड़ों में अंतर पर सवाल उठाए और…

6 hours ago