मुख्यमंत्री योगी बोले- 2017 से पहले यूपी में उपद्रव, अब उत्सव ही उत्सव; गोमती की स्वच्छता पर भी दिया जोर
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में आयोजित लोक आस्था के महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य कार्यक्रम और गोमती उत्सव-2026 में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में बदलते माहौल, धार्मिक आयोजनों की भव्यता, सुरक्षा व्यवस्था और गोमती नदी की स्वच्छता को लेकर अपनी बात रखी।
सीएम योगी ने उम्मीद जताई कि यदि अयोध्या का दीपोत्सव इसी तरह भव्यता के साथ आयोजित होता रहा तो एक दिन यूनेस्को भी इसे मान्यता देगा।
गोमती की निर्मलता और अविरलता पर दिया जोर
मुख्यमंत्री ने गोमती नदी को लखनऊ की आत्मा बताते हुए उसकी स्वच्छता और अविरलता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि लखनऊ के पहले तक गोमती की धारा अविरल और निर्मल है, लेकिन शहर के भीतर नदी का अस्तित्व प्रभावित हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोमती उत्सव का आयोजन नदी की शुद्धता और संरक्षण के संकल्प के साथ होना चाहिए। गोमती की अविरलता और निर्मलता बनाए रखना केवल सरकार की नहीं, बल्कि समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 27 नवंबर को विपक्ष से संसद के विशेष…
उत्तर प्रदेश सरकार ने 28 IPS अधिकारियों के तबादले किए। नोएडा, गाजियाबाद, वाराणसी और प्रयागराज…
उत्तराखंड कैबिनेट ने 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी। मेडिकल पीजी छात्रों के लिए दो साल…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 201 लेखाकार और 1,393 सहायक लेखाकार समेत 1,594 अभ्यर्थियों…
लखनऊ में अखिलेश यादव ने मतदाता सूची के आंकड़ों में अंतर पर सवाल उठाए और…