आस्था

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए सपा अध्यक्ष

चित्रकूट जनपद मे समाजवादी पार्टी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल जयंती कार्यक्रम मे शिरकत करने चित्रकूट पहुंचे जहाँ समाजवादी पार्टी के नेता पदाधिकारी और जन प्रतिनिधियों ने फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया है यह कार्यक्रम आदिवासियों के गढ़ मानिकपुर तहसील के कस्बे मे वासुदेव इंटर कॉलेज मे जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहाँ भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्जित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है इस दौरान उनके साथ झांसी प्रयागराज क्षेत्र से स्नातक एमएलसी डॉक्टर मान सिंह यादव सदर विधायक अनिल प्रधान सहित जिले के तमाम सपा नेता मौजूद रहे। जहाँ सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने आदिवासी समाज को सम्बोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है और 2027 मे उत्तर प्रदेश मे समाजवादी की सरकार बनने के बाद आदिवासी समाज को जनजाति का दर्जा दिलाने की घोषणा की है इसके साथ ही जिस ज़मीन पर आदिवासी समाज रह रहा है उस ज़मीन को उनके नाम पर पट्टा करने की बात कही है वही उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा है कि आज देश का संविधान और लोकतंत्र दोनों खतरे में है उसको बचाने के लिए बड़ी संख्या में नौजवान, महिलाएं,हमारे बूढ़े मां, बूढ़े बाप आये है मै सभी लोगों का अभिनन्द करता हूँ कि आपका संघर्ष 2027 में सामाजिक न्याय की सरकार बनेगी जिसके मुख्यमंत्री आदरणीय अखिलेश यादव जी बनकर देश के संविधान और लोकतंत्र बचाने का काम करेंगे । वही उन्होंने लखनऊ के भाजपा कार्यालय के बाहर अखिलेश यादव के पी डी ए के पोस्टर वार पर उन्होंने कहा है कि यह झूठे लोग हैं छल चद्म करने वाले लोग है पूरे देश की जनता को ठगा है झूठ बोलकर के ठगने वाली जनता अब उनके झांसा में नहीं आएगी यह लड़ाई धर्म मजहब जाति की नहीं है धर्म मजहब जाति से ऊपर उठकर के जनता के सामने चुनौती है रोजगार की उनकी खेती बाड़ी को लेकर के भूखे को भोजन प्यासे को पानी मिलने के लिए अशिक्षित लोगों के लिए विद्यालय, भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उत्तर प्रदेश में 10 साल में 26000 विद्यालय बंद कर दिए गरीबों का विद्यालय बंद कर दिया अब गरीब उमड़ चुका है अपने विद्यालय खुलवाने के लिए आदरणीय अखिलेश यादव के साथ सामाजिक न्याय को प्राप्त करने के लिए 2027 के चुनाव में एक बड़ा सैलाब जो उत्तर प्रदेश में उमड़ा है जिस प्रकार से आपने देखा इलाहाबाद झांसी स्नातक क्षेत्र में 27000 से अधिक वोटो से यहां की जनता ने डॉक्टर मानसिंह को जिताकर के विधान परिषद में भेजा है पूरे विधानसभा क्षेत्र में हमारे कैंडिडेट 20000 से ज्यादा वोटो से जीते हैं सबक दे दिया है इन्हें सिखा दिया ठगना बंद करो भगवान राम के चढ़ावे पर चोरी करना बंद कर दो जनता के साथ दो गुनी आय की झूठी बात करना बंद कर दो जनता सावधान हो चुकी है इनके खाद की बोरी से चोरी करना बंद कर दो अब खाद की बोरी से चोरी करने वाले भगवान राम के चढ़ावे से चोरी करने वाले डकैती करने वाले लोग और तो और जो भगवान डॉ बाबासाहेब ने लोगों को वोट का अधिकार दिया उसमें भी बड़ा छल छद्म हुआ उसमें भी चोरी हुई इस चोरी मे पीठासीन अधिकारियों से मिलकर पुलिस के बल पर इन्होंने चुनाव जीते हैं लेकिन अब जनता सब जान चुकी है इस बार 2027 के चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें जीत कर समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय की सरकार बनाएगी।

Recent Posts

संसद के विशेष सत्र से पहले CM धामी की विपक्ष से अपील, बोले- महिला सशक्तिकरण पर रचनात्मक बहस जरूरी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 27 नवंबर को विपक्ष से संसद के विशेष…

5 hours ago

UP IPS Transfer: 28 अफसरों के तबादले, नोएडा-गाजियाबाद समेत चार कमिश्नरेट में नए पुलिस आयुक्त

उत्तर प्रदेश सरकार ने 28 IPS अधिकारियों के तबादले किए। नोएडा, गाजियाबाद, वाराणसी और प्रयागराज…

5 hours ago

Uttarakhand Cabinet: 23 प्रस्तावों को मंजूरी, मेडिकल पीजी छात्रों पर दो साल का बॉन्ड और वन आरक्षी भर्ती की उम्र 28 साल

उत्तराखंड कैबिनेट ने 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी। मेडिकल पीजी छात्रों के लिए दो साल…

6 hours ago

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर दूसरे दौर की बातचीत, गठबंधन की रणनीति पर नजर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर…

6 hours ago

UP Jobs 2026: योगी ने 1,594 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, अगले सप्ताह 50 हजार भर्तियों का ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 201 लेखाकार और 1,393 सहायक लेखाकार समेत 1,594 अभ्यर्थियों…

6 hours ago

UP Voter List 2027: अखिलेश ने 1.27 करोड़ और 2.5 करोड़ के आंकड़ों पर उठाए सवाल, फर्जी नाम जोड़ने का आरोप

लखनऊ में अखिलेश यादव ने मतदाता सूची के आंकड़ों में अंतर पर सवाल उठाए और…

6 hours ago