हमीरपुर में यातायात माह का शुभारम्भ

हमीरपुर में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। 16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत जागरूकता रैली निकालकर लोगों को सुरक्षित यातायात का संदेश दिया गया। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर से डीएम अशोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा के संदेश के साथ हमीरपुर में परिवहन विभाग के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा पखवाड़े की शुरुआत हुई। 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलने वाले इस अभियान के तहत जिलेभर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।कलेक्ट्रेट परिसर से निकाली गई जागरूकता रैली के जरिए आमजन को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। वाहन चालकों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने की अपील की गई।इसके साथ ही तेज रफ्तार, गलत दिशा में वाहन चलाने और नशे की हालत में ड्राइविंग से बचने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और खुद के साथ दूसरों की जिंदगी भी सुरक्षित रखने की अपील की।

Recent Posts

संसद के विशेष सत्र से पहले CM धामी की विपक्ष से अपील, बोले- महिला सशक्तिकरण पर रचनात्मक बहस जरूरी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 27 नवंबर को विपक्ष से संसद के विशेष…

5 hours ago

UP IPS Transfer: 28 अफसरों के तबादले, नोएडा-गाजियाबाद समेत चार कमिश्नरेट में नए पुलिस आयुक्त

उत्तर प्रदेश सरकार ने 28 IPS अधिकारियों के तबादले किए। नोएडा, गाजियाबाद, वाराणसी और प्रयागराज…

5 hours ago

Uttarakhand Cabinet: 23 प्रस्तावों को मंजूरी, मेडिकल पीजी छात्रों पर दो साल का बॉन्ड और वन आरक्षी भर्ती की उम्र 28 साल

उत्तराखंड कैबिनेट ने 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी। मेडिकल पीजी छात्रों के लिए दो साल…

6 hours ago

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर दूसरे दौर की बातचीत, गठबंधन की रणनीति पर नजर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर…

6 hours ago

UP Jobs 2026: योगी ने 1,594 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, अगले सप्ताह 50 हजार भर्तियों का ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 201 लेखाकार और 1,393 सहायक लेखाकार समेत 1,594 अभ्यर्थियों…

6 hours ago

UP Voter List 2027: अखिलेश ने 1.27 करोड़ और 2.5 करोड़ के आंकड़ों पर उठाए सवाल, फर्जी नाम जोड़ने का आरोप

लखनऊ में अखिलेश यादव ने मतदाता सूची के आंकड़ों में अंतर पर सवाल उठाए और…

6 hours ago