उत्तर प्रदेश

विधायक विनय वर्मा ने पत्नी संग मनाया छठ पर्व

सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ की धूम देखने को मिली। इस अवसर पर शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा अपनी पत्नी बबिता वर्मा के साथ गड़ाकुल पोखरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने छठ घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद विधायक अपनी पत्नी के साथ शिव बाबा मंदिर घाट पहुंचे। यहां बबिता वर्मा ने विधि-विधान के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक की पत्नी बबिता वर्मा ने सभी देशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ पर्व संतान की प्राप्ति, बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य और उनकी दीर्घायु की कामना के लिए किया जाता है। इस पर्व में माताएं अपने बच्चों के सुखमय जीवन और परिवार की खुशहाली के लिए घंटों पानी में खड़े होकर सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित करती हैं। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व प्रकृति के प्रति आस्था और समर्पण का प्रतीक है। इस पर्व की विशेषता है कि इसमें डूबते और उगते, दोनों सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। उन्होंने छठी मैया से क्षेत्रवासियों सहित समस्त देशवासियों के कल्याण की कामना की।वहीं विधायक विनय वर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने छठी मैया से अपनी शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता की खुशहाली और समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता उनका परिवार है। वह अपने सहयोगियों और पत्नी बबिता वर्मा के साथ छठ घाट पहुंचे हैं और छठी मैया से प्रार्थना की है कि सभी के बच्चे स्वस्थ और खुशहाल रहें। विधायक ने कहा कि बिहार के बाद उत्तर प्रदेश में भी छठ महापर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।

Recent Posts

संसद के विशेष सत्र से पहले CM धामी की विपक्ष से अपील, बोले- महिला सशक्तिकरण पर रचनात्मक बहस जरूरी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 27 नवंबर को विपक्ष से संसद के विशेष…

5 hours ago

UP IPS Transfer: 28 अफसरों के तबादले, नोएडा-गाजियाबाद समेत चार कमिश्नरेट में नए पुलिस आयुक्त

उत्तर प्रदेश सरकार ने 28 IPS अधिकारियों के तबादले किए। नोएडा, गाजियाबाद, वाराणसी और प्रयागराज…

5 hours ago

Uttarakhand Cabinet: 23 प्रस्तावों को मंजूरी, मेडिकल पीजी छात्रों पर दो साल का बॉन्ड और वन आरक्षी भर्ती की उम्र 28 साल

उत्तराखंड कैबिनेट ने 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी। मेडिकल पीजी छात्रों के लिए दो साल…

6 hours ago

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर दूसरे दौर की बातचीत, गठबंधन की रणनीति पर नजर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर…

6 hours ago

UP Jobs 2026: योगी ने 1,594 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, अगले सप्ताह 50 हजार भर्तियों का ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 201 लेखाकार और 1,393 सहायक लेखाकार समेत 1,594 अभ्यर्थियों…

6 hours ago

UP Voter List 2027: अखिलेश ने 1.27 करोड़ और 2.5 करोड़ के आंकड़ों पर उठाए सवाल, फर्जी नाम जोड़ने का आरोप

लखनऊ में अखिलेश यादव ने मतदाता सूची के आंकड़ों में अंतर पर सवाल उठाए और…

6 hours ago