बिजली कनेक्शन के इंतजार में बीते दो महीने, दिवाली पर रोशनी के लिए मुख्यमंत्री से गुहार

बिजली कनेक्शन के इंतजार में बीते दो महीने, दिवाली पर रोशनी के लिए मुख्यमंत्री से गुहार

राजधानी के बख्शी का तालाब क्षेत्र के ककरैरी पैगरामऊ गांव निवासी मनोज प्रजापति बिजली कनेक्शन के लिए पिछले दो महीने से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने अपनी पत्नी अर्चना प्रजापति के नाम से घर में बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, लेकिन अब तक कनेक्शन नहीं मिल सका है पीड़ित का आरोप है कि वह इंटीग्रल यूनिवर्सिटी स्थित पावर हाउस और संबंधित एक्सईएन कार्यालय के कई चक्कर लगा चुके हैं लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ उनका यह भी आरोप है कि कनेक्शन के सत्यापन के लिए आने वाला कर्मचारी उनसे पैसों की मांग करते है

मनोज प्रजापति ने बताया कि गर्मी के मौसम में भी उनका परिवार बिना बिजली के परेशान रहा अब दिवाली का त्योहार नजदीक है और घर में बिजली कनेक्शन नहीं होने से परिवार को अंधेरे में त्योहार मनाने की चिंता सता रही है पीड़ित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाते हुए जल्द बिजली कनेक्शन दिलाने की मांग की है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *