उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 180 जोड़ो का हुआ विवाह

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय पर 180 जोड़ों का हिंदू, मुस्लिम और बौद्ध रीति रिवाज के तहत सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट और जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर के साथ स्थानीय सांसद जगदंबिका पाल ने शिरकत की।
जनपद मुख्यालय के बीएसए ग्राउंड पर सजाए गए भव्य पंडाल के बीच विवाहिक बंधन में बंधे 180 जोड़ों में 141 हिंदू,16 मुस्लिम और 23 बौद्ध जोड़े शामिल हुए। इनकी शादी उनके रीति रिवाज के अनुसार विधिवत तरीके से मंत्र उच्चारण के बीच हजारों की संख्या में शामिल लोगों के बीच संपन्न हुई, और उनके खाते में शासन द्वारा निर्धारित धनराशि भेजने के साथ जीवन यापन करने के लिए जरूरी सामान भी दिए गए।कार्यक्रम में आए कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महती योजनाओं में से एक है। यह ऐसी योजना है जिससे गरीब बच्चों की शादी का बोझ सरकार उठाकर गरीब मां-बाप के चेहरों पर खुशियां बिखेरने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस सामूहिक विवाह को लेकर प्रदेश सरकार कितनी संवेदनशील है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछली सरकारों में सामूहिक विवाह के लिए हर जोड़े को सिर्फ 20 हजार ही दिए जाते थे। लेकिन भाजपा की योगी सरकार ने इस धनराशि को बढ़ाकर 1 लाख कर दिया। उन्होंने इस मौके पर दांपत्य सूत्र में बंधे नए जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर जगदंबिका पाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज जनपद मुख्यालय के बीएसए ग्राउंड में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 180 जोड़ों की शादी संपन्न हुई है जिसमें 141 हिंदू 16 मुस्लिम और 23 जोड़े बौद्ध धर्म के शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 2026 27 के वित्तीय वर्ष में अब तक 852 जोड़ों की शादी जनपद सिद्धार्थनगर में हो चुकी है। जबकि 2017 जब से भाजपा की सरकार प्रदेश में बनी है तब से अबतक 7137 जोड़ों की शादी सिर्फ सिद्धार्थनगर में इस योजना के तहत हुई है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार सिर्फ नाम के लिए इस योजना को चला रही थी लेकिन भाजपा की योगी सरकार ने 20 हजार की धनराशि को बढ़ाकर 1 लाख कर दिया ताकि नए जोड़ों को कैश के साथ-साथ जीवन यापन करने के लिए जरूरी सामान भी मिल सके। उन्होंने कहा कि धरातल पर कहीं भी विपक्ष नहीं है इस बार भी 2027 का चुनाव भाजपा पूर्ण बहुमत से जीतेगी और एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।

Recent Posts

संसद के विशेष सत्र से पहले CM धामी की विपक्ष से अपील, बोले- महिला सशक्तिकरण पर रचनात्मक बहस जरूरी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 27 नवंबर को विपक्ष से संसद के विशेष…

2 hours ago

UP IPS Transfer: 28 अफसरों के तबादले, नोएडा-गाजियाबाद समेत चार कमिश्नरेट में नए पुलिस आयुक्त

उत्तर प्रदेश सरकार ने 28 IPS अधिकारियों के तबादले किए। नोएडा, गाजियाबाद, वाराणसी और प्रयागराज…

2 hours ago

Uttarakhand Cabinet: 23 प्रस्तावों को मंजूरी, मेडिकल पीजी छात्रों पर दो साल का बॉन्ड और वन आरक्षी भर्ती की उम्र 28 साल

उत्तराखंड कैबिनेट ने 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी। मेडिकल पीजी छात्रों के लिए दो साल…

3 hours ago

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर दूसरे दौर की बातचीत, गठबंधन की रणनीति पर नजर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर…

3 hours ago

UP Jobs 2026: योगी ने 1,594 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, अगले सप्ताह 50 हजार भर्तियों का ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 201 लेखाकार और 1,393 सहायक लेखाकार समेत 1,594 अभ्यर्थियों…

3 hours ago

UP Voter List 2027: अखिलेश ने 1.27 करोड़ और 2.5 करोड़ के आंकड़ों पर उठाए सवाल, फर्जी नाम जोड़ने का आरोप

लखनऊ में अखिलेश यादव ने मतदाता सूची के आंकड़ों में अंतर पर सवाल उठाए और…

3 hours ago