उत्तर प्रदेश

समस्याओं के लिए चौपाल का किया गया aayijn

सिद्धार्थनगर जिले के इटवा विधानसभा क्षेत्र में जनसमस्याओं के समाधान और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जन चौपाल का आयोजन किया गया।खुनियांव विकासखंड के शक्ति केंद्र एवं ग्राम शनिचरा में आयोजित इस जन चौपाल में उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री/जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता इटवा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने की। जन चौपाल के दौरान प्रभारी मंत्री ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और शिकायतों को सुना। साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण को लेकर भी चर्चा की गई। इस मौके पर मंत्री अनिल राजभर ने उपस्थित महिलाओं को साड़ी वितरित की।

मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की हमेशा से यह नीति रही है कि जनप्रतिनिधि जनता के बीच जाएं, उनसे संवाद करें, उनकी समस्याएं सुनें और उनका समाधान करें। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक सही तरीके से पहुंच रहा है या नहीं, इसकी जानकारी लेने के लिए पार्टी नेतृत्व ने प्रत्येक शक्ति केंद्र पर जन चौपाल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर खुनियांव मंडल के शनिचरा स्थित शक्ति केंद्र पर पहुंचे। यह उनका पैतृक गांव भी है। उन्होंने जन चौपाल के माध्यम से लोगों के बीच केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों तथा विकास कार्यों की चर्चा की। पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा ने जनता से अपील की है कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बनाएं, ताकि सड़क, बिजली, कानून व्यवस्था, स्कूल, अस्पताल, राम मंदिर और महाकुंभ जैसे विकास एवं धार्मिक कार्यों को आगे भी जारी रखा जा सके।वहीं, मीडिया से बातचीत करते हुए प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक शक्ति केंद्र पर चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर जनता से संवाद कर रही है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनी जा रही हैं और उनके निस्तारण का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब-जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार आती है, तब कथित आक्रांता और आक्रमणकारी सैयद सालार मसूद गाजी की मजार को सजाने-संवारने का काम किया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महाराजा सुहेलदेव का स्मारक बनाया जा रहा है, उनके नाम से ट्रेन चलाई जा रही है और उनके नाम पर विश्वविद्यालय खोलने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के उन महापुरुषों को सम्मान देने का काम कर रही है, जिन्होंने देश के लिए संघर्ष किया। समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र को लेकर मंत्री ने कहा कि उसमें अभी और बदलाव होंगे। उन्होंने सपा मुखिया पर तंज कसते हुए कहा कि वह अभी तक ‘पीडीए’ की परिभाषा तय नहीं कर पाए हैं। मंत्री ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की सरकारों ने अपने घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा नहीं किया और जनता से किए गए वादों में से 25 प्रतिशत भी पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करने की दिशा में काम किया जा रहा है। जनता अच्छी तरह जानती है कि कौन झूठे वादे कर रहा है और कौन उसे गुमराह करने का प्रयास कर रहा है।

Recent Posts

संसद के विशेष सत्र से पहले CM धामी की विपक्ष से अपील, बोले- महिला सशक्तिकरण पर रचनात्मक बहस जरूरी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 27 नवंबर को विपक्ष से संसद के विशेष…

2 hours ago

UP IPS Transfer: 28 अफसरों के तबादले, नोएडा-गाजियाबाद समेत चार कमिश्नरेट में नए पुलिस आयुक्त

उत्तर प्रदेश सरकार ने 28 IPS अधिकारियों के तबादले किए। नोएडा, गाजियाबाद, वाराणसी और प्रयागराज…

2 hours ago

Uttarakhand Cabinet: 23 प्रस्तावों को मंजूरी, मेडिकल पीजी छात्रों पर दो साल का बॉन्ड और वन आरक्षी भर्ती की उम्र 28 साल

उत्तराखंड कैबिनेट ने 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी। मेडिकल पीजी छात्रों के लिए दो साल…

3 hours ago

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर दूसरे दौर की बातचीत, गठबंधन की रणनीति पर नजर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर…

3 hours ago

UP Jobs 2026: योगी ने 1,594 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, अगले सप्ताह 50 हजार भर्तियों का ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 201 लेखाकार और 1,393 सहायक लेखाकार समेत 1,594 अभ्यर्थियों…

3 hours ago

UP Voter List 2027: अखिलेश ने 1.27 करोड़ और 2.5 करोड़ के आंकड़ों पर उठाए सवाल, फर्जी नाम जोड़ने का आरोप

लखनऊ में अखिलेश यादव ने मतदाता सूची के आंकड़ों में अंतर पर सवाल उठाए और…

3 hours ago