उत्तर प्रदेश

रुपए के लेनदेन के विवाद में बुजुर्ग को मारी गोली पैर में लगी आरोपी फरार

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में रुपए के लेनदेन के विवाद में एक बुजुर्ग को गोली मार दी गई। गोली बुजुर्ग के पैर और जांघ में लगी है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।मामला थाना बिवांर क्षेत्र के ग्राम हिमौली का है। यहां 65 वर्षीय सुंदरलाल वर्मा को उनके गांव के ही चिरउआ ने रुपए के लेनदेन के विवाद को लेकर गोली मार दी। गोली सुंदरलाल के पैर और जांघ में लगी है। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।सूचना पर थाना बिवांर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सुंदरलाल वर्मा को उपचार के लिए सीएचसी मौदहा भेजा। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Recent Posts

Meerut News: संत रविदास की 650वीं जयंती पर केशव मौर्य का बड़ा ऐलान, बनेगा भव्य भवन और स्थापित होगी विशाल प्रतिमा

मेरठ के रामलीला मैदान में समरसता संकल्प महासभा के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य…

11 hours ago

Allahabad High Court का बड़ा फैसला: UPPSC PCS-2025 प्रारंभिक परिणाम रद्द, आरक्षण नियमों के तहत नई मेरिट लिस्ट बनेगी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने UPPSC PCS-2025 प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम रद्द कर आरक्षण नियमों के अनुसार…

13 hours ago

UP Politics: इमरान मसूद के बयान से सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे पर बढ़ा विवाद, 2027 चुनाव से पहले गठबंधन की परीक्षा

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों को लेकर मतभेद…

13 hours ago

UP Election 2027: सपा के साथ गठबंधन में कांग्रेस की दोहरी तैयारी, अलग और साझा घोषणापत्र पर मंथन

यूपी चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस सपा के साथ गठबंधन में अपनी पहचान बनाए रखने…

14 hours ago

UP Politics: महिला आरक्षण पर योगी की सभी 80 सांसदों से समर्थन की अपील, 2029 से लागू करने पर जोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर से उत्तर प्रदेश के सभी 80 लोकसभा सांसदों से परिसीमन…

14 hours ago