हमीरपुर जिले मेंयुद्ध और हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने मॉकड्रिल का आयोजन किया। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित इस अभ्यास के दौरान हवाई हमले का सीन क्रिएट कर राहत और बचाव कार्यों की तैयारियों को परखा गया। सायरन बजते ही ब्लैकआउट कराया गया और आपातकालीन स्थिति में लोगों को सुरक्षित रखने का अभ्यास किया गया।मॉकड्रिल के दौरान हवाई हमले की सूचना मिलते ही संबंधित विभागों की टीमें सक्रिय हो गईं। हमले में घायल व्यक्ति का रेस्क्यू कर उसे तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का अभ्यास किया गया। इसके साथ ही आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों को किस तरह तेजी से संचालित किया जाए, इसका भी प्रदर्शन किया गया। इस मॉकड्रिल में पुलिस विभाग, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग समेत कई विभागों की टीमें शामिल रहीं। सभी विभागों ने समन्वय से बचाव कार्य किया।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 27 नवंबर को विपक्ष से संसद के विशेष…
उत्तर प्रदेश सरकार ने 28 IPS अधिकारियों के तबादले किए। नोएडा, गाजियाबाद, वाराणसी और प्रयागराज…
उत्तराखंड कैबिनेट ने 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी। मेडिकल पीजी छात्रों के लिए दो साल…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 201 लेखाकार और 1,393 सहायक लेखाकार समेत 1,594 अभ्यर्थियों…
लखनऊ में अखिलेश यादव ने मतदाता सूची के आंकड़ों में अंतर पर सवाल उठाए और…