चित्रकूट में खूनी संघर्ष के 6 आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल लाठी-डंडे बरामद चित्रकूट जनपद के मारकुंडी थाना क्षेत्र के इटवा डुडैला गांव में खेत में पानी लगाने और फसल की बुवाई को लेकर हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मारपीट में पंकज त्रिपाठी की मौत के मामले में मारकुंडी पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने खून लगे छह अदद लाठी और डंडे भी बरामद किए हैं।पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक, 21 नवंबर को खेत में जबरन जुताई करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मारपीट में कई लोग घायल हुए थे। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान पंकज त्रिपाठी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर मारकुंडी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 22 नवंबर की सुबह सरभंगा नाला के पास सतना-मानिकपुर रोड से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मामले में अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 27 नवंबर को विपक्ष से संसद के विशेष…
उत्तर प्रदेश सरकार ने 28 IPS अधिकारियों के तबादले किए। नोएडा, गाजियाबाद, वाराणसी और प्रयागराज…
उत्तराखंड कैबिनेट ने 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी। मेडिकल पीजी छात्रों के लिए दो साल…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 201 लेखाकार और 1,393 सहायक लेखाकार समेत 1,594 अभ्यर्थियों…
लखनऊ में अखिलेश यादव ने मतदाता सूची के आंकड़ों में अंतर पर सवाल उठाए और…