मुरादाबाद से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन गई है। देर रात घनी आबादी के बीच मंडी समिति के पास एक विशालकाय रॉक पाइथन आ गया। इलाके में दहशत मच गई। लोग डर के मारे घरों में छिप गए। लेकिन ऐसे में एक लड़की ने जो हिम्मत दिखाई, उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया,घनी आबादी के बीच इतने बड़े और खतरनाक सांप को देखकर लोगों के होश उड़ गए। चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग सभी डर गए।लेकिन ऐसे संकटपूर्ण समय में जांबाज शाजिया परवीन ने अद्भुत हिम्मत दिखाई। बिना डरे उन्होंने मोर्चा संभाला। रेस्क्यू के दौरान अजगर ने शाजिया के हाथ पर अपने शरीर से कसकर जकड़ लिया और बेहद खतरनाक पकड़ बना ली।अपनी जान की परवाह किए बिना शाजिया ने सूझबूझ और दृढ़ता से अजगर को काबू में कर लिया और सुरक्षित बाहर निकाला। शाजिया की बहादुरी ने कई जिंदगियां बचा लीं। अगर समय पर अजगर को नहीं पकड़ा जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।वहीं इस घटना के बाद वन विभाग की लापरवाही पर भी सवाल उठे हैं। लोगों का कहना है कि घनी आबादी में इतना बड़ा अजगर कैसे आ गया? वन विभाग समय पर क्यों नहीं पहुंचा? लेकिन शाजिया की बहादुरी की हर तरफ तारीफ हो रही है। मुरादाबाद की शाजिया परवीन ने साबित कर दिया कि बेटियां किसी से कम नहीं। जान पर खेलकर उन्होंने न सिर्फ अजगर को पकड़ा, बल्कि पूरे इलाके को बड़े खतरे से बचा लिया।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 27 नवंबर को विपक्ष से संसद के विशेष…
उत्तर प्रदेश सरकार ने 28 IPS अधिकारियों के तबादले किए। नोएडा, गाजियाबाद, वाराणसी और प्रयागराज…
उत्तराखंड कैबिनेट ने 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी। मेडिकल पीजी छात्रों के लिए दो साल…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 201 लेखाकार और 1,393 सहायक लेखाकार समेत 1,594 अभ्यर्थियों…
लखनऊ में अखिलेश यादव ने मतदाता सूची के आंकड़ों में अंतर पर सवाल उठाए और…